दिनेश लाल यादव निरहुआ स्टारर निर्माता मुरली लालवानी, निर्देशक सुजीत कुमार सिंह की आर्मी का मुम्बई में भव्य मुहूर्त संपन्न
निरहुआ, मुरली लालवानी और सुजीत कुमार सिंह की तिकड़ी आर्मी का शुभारंभ, शूटिंग शुरू
“आज मोदी सरकार की पूरी दुनिया को खुली चेतावनी है कि जो भी भारत की ओर आंख उठाकर देखेगा, वो जीवित नही बचेगा। जब से मोदी सरकार आई है, उन्होंने अपनी आर्मी को दुश्मन को मारने की पूरी छूट दी है। अतीत में हमारे जवानों को सरकार की तरफ से आदेश नही मिलता था, मगर मोदी सरकार ने हमारी आर्मी के जवानों को पूरी छूट दी है कि बॉर्डर पर निगाह डालने वाले दुश्मनों को दौड़ा कर मारें, उनके घर मे घुसकर मारें।” यह जोश भरी बातें भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने मुम्बई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही। दरअसल निरहुआ आर्मी नाम की एक फ़िल्म कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग देश के बॉर्डर पर की जाएगी।
भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के शानदार अभिनय से सजी भोजपुरी फ़िल्म आर्मी का भव्य मुहूर्त करके मुम्बई के तुलसी बिहार में शूटिंग शुरू की गई। मुरली लालवानी कृत इस शानदार फिल्म के निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं, जबकि लेखक मुरली लालवानी हैं। ईगल होम एंटरटेनमेंट प्रस्तुत भोजपुरी फ़िल्म आर्मी के मुहूर्त के साथ आज इस फ़िल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई। निरहुआ और ऋतु सिंह पर आज एक रोमांटिक गीत शूट किया गया, मगर यह फ़िल्म एक्शन पैक्ड होगी जिसमें बॉर्डर पर शूटिंग से लेकर हेलीकॉप्टर शॉट भी शामिल है।
दिनेश लाल यादव निरहुआ ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरा बचपन से सपना था कि आर्मी में जाऊं। कोलकाता में पढ़ाई के दौरान मैंने एनसीसी में आर्मी की ट्रेनिंग भी ली थी। लेकिन हाइट कम होने की वजह से मेरा सेलेक्शन नही हो पाया। फिल्मो में आने के बाद भी मेरा सपना था कि आर्मी के ऊपर कोई फ़िल्म करूँ। मुझे बेहद खुशी और गर्व है कि आर्मी फ़िल्म में काम कर रहा हूँ।
निरहुआ ने आगे बताया कि फ़िल्म आर्मी में मेरा रोल काफी चुनौतीपूर्ण है, जिसके लिए मुझे काफी तैयारी करनी पड़ी है। बहुत रिसर्च और बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान देना पड़ रहा है। मेरा मानना है कि आर्मी के जवान ही रियल हीरो होते हैं। यह फ़िल्म तमाम जवानों को समर्पित है। इस फ़िल्म में हम यह बता रहे है कि हर नागरिक की जिम्मेदारी देश के लिए अपना कर्तव्य निभाने की होती है।
ऋतु सिंह ने यहां मीडिया से बताया कि इस फ़िल्म आर्मी में वह दिनेश लाल यादव की पत्नी का रोल कर रही हैं जो बड़ी जिम्मेदारी वाला रोल है।
फ़िल्म के लेखक निर्माता मुरली लालवानी ने बताया कि यह एक्शन से भरपूर एक शानदार फ़िल्म बन रही है। फ़िल्म में दिनेश लाल यादव और ऋतु सिंह की जोड़ी कमाल करने जा रही है। हम रियल लोकेशंस पर इसे शूट करेंगे और फ़िल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के साथ साथ उन्हें एक सन्देश भी देगी।
पवन सिंह की भोजपुरिया राजा, सत्या, वांटेड, क्रेक फाईटर आदि सुपरहिट भोजपुरी फिल्म को डायरेक्ट कर चुके निर्देशक सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि यह देशभक्ति के जज़्बे से भरी एक फ़िल्म है और आर्मी की अहमियत को दर्शाने वाला सिनेमा है।
फ़िल्म के लेखक मुरली लालवानी हैं, जिन्होंने सधे हुए संवाद और किसी हुई पटकथा लिखा है। मधुर संगीत बनाया है संगीतकार ओम झा ने। छायांकन मनोज कुमार कर रहे हैं। प्रोजेक्ट डिज़ाइनर सन्नी शाह हैं। कार्यकारी निर्माता अरशद शेख (पप्पू) और निर्माण नियंत्रक कमल यादव हैं। फ़िल्म के पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं।
फिल्म के मुख्य कलाकार दिनेश लाल यादव निरहुआ, ऋतु सिंह, जय सिंह, आदित्य शुक्ला, नीरज शर्मा, बाल कलाकार माही मिश्रा, रितेश कुमार आदि हैं।
रवि किशन और पवन सिंह लेकर आ रहे हैं देशभक्ति फिल्म “मेरा भारत महान”
काफी लम्बे अर्से के बाद सांसद और मेगा स्टार रवि किशन और पॉवर स्टार पवन सिंह एक बार फिर रूपहले परदे पर धमाल मचाने जा रहे हैं। जी हां, रवि किशन और पवन सिंह एक मेगा बजट भोजपुरी फिल्म “मेरा भारत महान” लेकर आ रहे हैं। वी प्रांजल फ़िल्म क्रिएशन प्रा. लि. प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म “मेरा भारत महान” का उत्तर प्रदेश के जौनपुर में भव्य मुहूर्त करके शूटिंग शुरू कर दी गई है। निर्माता सत्यजीत राय, बिपुल राय की इस फिल्म के निर्देशन की बागडोर संभाल रहे हैं निर्देशक व सिनेमाटोग्राफर देवेन्द्र तिवारी। फिल्म भव्य मुहूर्त पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय के हाथों दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस शुभ अवसर पर अयोध्या के प्रसिद्ध पीठ दशरथ गद्दी के परम पूज्य महंत बृज मोहनदास जी महाराज आशीर्वाद देने पहुंचे। साथ ही उक्त अवसर पर बहुत सी गणमान्य हस्तियां मौजूद थीं।
उल्लेखनीय है कि पवन सिंह और देवेन्द्र तिवारी की यह हैट्रिक फिल्म है “मेरा भारत महान”। इस फिल्म में एक डायलॉग है जिसपर दर्शकों की तालियां अवश्य मिलेंगी। “जो देश का है उसको राम-राम, जो नहीं है उसका काम तमाम”। और दूसरा संवाद सम्मान दो सम्मान लो, गद्दार ठुकेगा ये भी जान लो। फिल्म में इस तरह के संवाद आपको सुनने को मिलेंगे।
गौरतलब है कि देवरा बड़ा सतावेला, कट्टा तनल दुपट्टा पर, रंगबाज दरोगा जैसी कई हिट फिल्मों में साथ काम कर चुके रवि किशन और पवन सिंह एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। फ़िल्म के संगीतकार आदित्य देव, छोटे बाबा बसही हैं। मारधाड़ रॉकी राजेश, कला राम बाबू ठाकुर का है। मुख्य कलाकार रवि किशन, पवन सिंह, नवोदित गरिमा परिहार, अंजना सिंह, मणि भट्टाचार्य, अवकाश यादव, संजीव सिद्धार्थ, कमल किशना, संतोष पहलवान, बीना पांडेय, ज्योति कलश, संजय वर्मा, लोटा तिवारी, धामा वर्मा आदि हैं। फिल्म के प्रचारक रामचन्द्र यादव, सोनू निगम हैं।
गौरतलब है कि फिल्म मेरा भारत महान का पोस्टर बेहद प्रभावी है और इसमें देशभक्ति की भावना की झलकियां मिल रही हैं। पोस्टर पे तिरंगा लहरा रहा है और रवि किशन पुलिस की वर्दी में बेहद इंप्रेसिव नजर आ रहे हैं। पवन सिंह का लुक भी काफी अलग और असरदार है।
आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने फ़िल्म निर्देशक व सिनेमाटोग्राफर देवेन्द्र तिवारी के निर्देशन में पहले भी काम किया है। पवन सिंह निर्देशक देवेन्द्र तिवारी के साथ सुपरहिट फिल्म मैंने उनको सजन चुन लिया कर चुके हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर हिट रही है। उसके बाद हाल ही में फिल्म साइको सइयां का भव्य मुहूर्त मुंबई में किया गया और अब यह नई फिल्म मेरा भारत महान पवन सिंह और देवेन्द्र तिवारी की हैट्रिक फिल्म होगी।
दर्शकों के बीच अभी से एक उत्सुकता जग गई है कि वे अपने दो चहेते सुपर स्टार रवि किशन और पवन सिंह को इस तरह की एक्शन पैक्ड फिल्म में कब देखेंगे।
तीन बहुरानियाँ की शूटिंग वाराणसी में माँ भगवती मंदिर से शुरू की गई
देवशक्ति एंटरटेनमेंट प्रस्तुत भोजपुरी संस्कृति व संस्कार को समेटे हुए भोजपुरी फिल्म तीन बहुरानियाँ की शूटिंग उत्तर प्रदेश की पावन धरती वाराणसी के पियरी गाँव स्थित माँ भगवती मंदिर से शुरू की गई। चूँकि फ़िल्म में पूजा पाठ का दृश्य फिल्मांकन करना था, इसलिए माँ भगवती मंदिर से शुरुआत होना बहुत सुखद संयोग है।
गौरतलब है कि देव शक्ति एंटरटेनमेंट बैनर के तले भव्य पैमाने पर निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म तीन बहू रानियां समाज को जागरूक करने वाली है। यह क्या फिल्म हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। इस फिल्म को परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठकर देख सकेंगे और फिल्म का आनंद उठा सकेंगे। इस फिल्म से समाज को नया मैसेज भी मिलेगा। इस फिल्म की शूटिंग तीन जनवरी से वाराणसी के कई मनोरम स्थलों पर उम्दा तकनीकी के साथ शुरू करना भी एक संयोग है। मजे की बात यह है कि 3 बहुरानियाँ फ़िल्म की मेकिंग में तीन अंक का जोड़ बेमिसाल है। इस फ़िल्म में 3 अंक काफी महत्वपूर्ण है।
फ़िल्म के निर्माता राम करन कुमार, संतोष कुमार शंकु और फिल्म निर्मात्री तनुप्रियंका सिंह हैं। फिल्म के निर्देशन की बागडोर संभाल रहे हैं निर्देशक रंजीत सिंह। फिल्म के कथा, पटकथा सार्दुल राठौर, संवाद बिट्टू विद्यार्थी हैं, जिन्होंने सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म का लेखन किया है। संगीतकार एस के बच्चा, अजय सिंह एजे हैं, जिन्होंने गीतकार जेडी बहादुर, बिट्टू विद्यार्थी, तारकेश्वर मिश्रा राही के लिखे गीतों को मधुर संगीत से सजाया है। छायांकन उदय तांती कर रहे हैं, जो बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म मेकर प्रकाश झा के चहेते सिनेमाटोग्राफर है। वे बहुचर्चित वेब सीरीज आश्रम के भी कैमरामैन रह चुके हैं। नृत्य निर्देशन अनुज मौर्य हैं।
फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव, अरविन्द मौर्या हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार अयाज खान, अरमान ताहिल, रीना बाघमारे, निधि पाल, मधु सिंह राजपूत, ज़ुबैर शाह, बन्धु खन्ना, शिल्पा जोशी, सचिन श्रीवास्तव, मनोज कुमार, सरिता यादव, मास्टर जयदेव सिंह आदि हैं।
कल्लू-यामिनी के साथ भारत फिल्म एकेडमी ने शुरू की प्यार जब केहू से हो जाला
भारत फिल्म एकेडमी की पहली भोजपुरी फ़िल्म प्यार जब केहू से हो जाला की शूटिंग शुरू लखनऊ में
भारत फिल्म एकेडमी की पहली भोजपुरी फिल्म की शूटिंग शुरू लखनऊ में, कल्लू यामिनी की जोड़ी आयेगी नजर
युवा दिलों की धड़कन सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू और क्यूट गर्ल यामिनी सिंह इन दिनों उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भोजपुरी फिल्म प्यार जब केहू से हो जाला की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में एक बार फिर अरविन्द अकेला कल्लू और यामिनी सिंह एक साथ नजर आने वाले हैं, जो सिल्वर स्क्रीन पर इश्क़ में नादानियाँ करते हुए दिखेंगे। यह फिल्म फुल इंटरटेनिंग सिनेमा है, जो कि सभी उम्र के दर्शकों को पसंद आने वाली है। अरविन्द अकेला कल्लू और यामिनी ने अब तक कई भोजपुरी फिल्में एक साथ की हैं और उनकी रोमांटिक जोड़ी काफी पसंद की जाती है। उनमें कमाल की अंडरस्टैंडिंग और दोनों के बीच गजब की ट्यूनिंग है।
उल्लेखनीय है कि लखनऊ में अव्वल दर्जे पर एक्टिंग क्लासेस चला रही भारत फिल्म एकेडमी पहली बार भोजपुरी फिल्म का निर्माण कर रही है। इस बैनर की पहली भोजपुरी फिल्म प्यार जब केहू से हो जाला का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी शूटिंग विधिवत पूजा अर्चना करके शुरू कर दी गई है। फिल्म की शूटिंग लखनऊ के मनोरम रिसोर्ट जलसा एवं आस पास के रामनीय स्थलों पर की जा रही है।
गौरतलब है कि फिल्म की निर्मात्री पद्मिनी सिंह हैं। फिल्म के निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं। लेखक वीरू ठाकुर हैं। संगीतकार ओम झा, साजन मिश्रा हैं। छायांकन फिरोज खान, नृत्य प्रसून यादव, मारधाड़ प्रदीप खड़का और कला निर्देशक संजय कुमार का है। कार्यकारी निर्माता अरशद शेख (पप्पू), कबीर शर्मा हैं। मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं। प्रचारक रामचन्द्र यादव व अरविन्द मौर्या हैं। फिल्म में मुख्य कलाकार अरविन्द अकेला कल्लू, यामिनी सिंह, देव सिंह, अमित शुक्ला, लोटा तिवारी हैं। साथ ही भारत फिल्म एकेडमी के सूर्या यादव, अंकित सिंह, रोहित गोस्वामी प्रमुख भूमिकाओं में इस फिल्म से अपना फिल्मी कैरियर शुरू कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि लखनऊ में पिछले दो वर्षो से मशहूर एक्टिंग इंस्टीट्यूट भारत फिल्म अकेडमी चल रही है। अब उन्होंने यह फैसला किया है कि उनके एक्टिंग स्कूल से जो भी स्टूडेंट्स पास आउट होते हैं या जो एकेडमी में कोर्स कर रहे हैं, उन्हें प्लेटफॉर्म देने के लिए यह अकादमी भोजपुरी एवं हिंदी फ़िल्म का निर्माण कर रही है। इनकी फिल्म में कोई बड़ा स्टार भी होगा और नए कलाकारों को भी चांस देंगे। भारत फिल्म एकेडमी की यह कोशिश है कि उनके एक्टिंग स्कुल मेे जो भी कोर्स करने आए, उन्हें उनकी प्रतिभा के अनुसार फिल्म मे ब्रेक दिया जाय।

रोमियो राजा’ ने जीता दर्शको का दिल,सिनेमाघरों में हो रहा हॉउसफुल
भोजपुरी फिल्मों के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की बहुचर्चित फ़िल्म ‘रोमियो राजा’ 6 मार्च को मुम्बई,गुजरात और पंजाब के सिनेमाघरों में रिलीस की गई और रिलीस के साथ ही फ़िल्म को दर्शको ने ढेर सारा प्यार मिला रहा है,फ़िल्म सिनेमाघरों में हॉउसफुल चल रही है और फ़िल्म का बिज़नेस काफी अच्छा हो रहा है.फ़िल्म को लेकर चर्चाओ जितनी फ़िल्म के रिलीस से पहले थी उतनी ही फ़िल्म के रिलीस के बाद है.
फ़िल्म के डायरेक्टर के बात करे तो मनोज नारायण ने इस फ़िल्म का निर्देशन किया है तो वही फ़िल्म के निर्माता राजेश कुमार वर्मा है जबकि इसे सोहम फिल्म्स और बिग बॉलीवुड पिचर्स के बैनर तले बनाया गया है.फ़िल्म में मधुकर आनंद का म्यूजिक दिया गया है.
फ़िल्म के कहानी की बात करे तो फ़िल्म सरकारी स्कूलों में पढ़ाई ना होना और प्राइवेट स्कूलों में शिक्छा के नाम पर हो रही धांधली पर आधारित है जिसकी कहानी दर्शको को बेहद पसंद आ रही है.
मेरी बेटी श्रद्धा कपूर हैं लेडी सिंघम : शक्ति कपूर
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर ने अपनी बेटी श्रद्धा कपूर को अपने घर की लेडी सिंघम बताया है। इसके अलावा वे अपनी लाइफ में पत्नी शिवांगी कोल्हापुरे को भी लेडी सिंघम मानते हैं। क्योंकि उनका मानना है कि दोनों बुराई के खिलाफ अवाज उठाती हैं और अच्छाई के साथ खड़ी होती हैं। शक्ति कपूर ने ये बातें खुद कहीं, जब शनिवार को उनकी आने वाली भोजपुरी फिल्म ‘लेडी सिंघम’ का प्रीमियर शो मुंबई में हुआ।
इस दौरान उन्होंने फिल्म को लेकर कहा कि यूं तो मैं भोजपुरी फिल्मों में सिर्फ मेहमान भूमिका में होता था। लेकिन भोजपुरी फ़िल्म ‘लेडी सिंघम’ में लीड किरदार में हूं। फिल्म के निर्देशक दिलीप गुलाटी मेरे परम मित्र हैं। उनके कहने पर मैं इस फिल्म में आया। फिल्म वाकई बेहतरीन है। मुझे विश्वास है कि फिल्म का दूसरा पार्ट भी बनना चाहिए। शक्ति कपूर ने कहा कि यह फिल्म सबों को देखनी चाहिए। खासकर लड़कियां जब इस फिल्म को देखेंगी तो वो भी कहेंगे कि मुझे लेडी सिंघम बनना है।
शक्ति कपूर ने कहा कि आज देश में लड़कियां और महिलाएं जिस तरह से आगे बढ़ रही हैं, उसे देखकर मुझे अच्छा लगता है। उन्होंने फिल्म ‘लेडी सिंघम’ में सिंघम का किरदार निभा रही अभिनेत्री रानी चटर्जी की भी जमकर तारीफ की। कहा – रानी अच्छी डांसर और एक्टर हैं। वे बहुत पारिवारिक हैं। फिल्म के सेट पर तो उनकी माता जी हमें खाना भी खिलाती है। अपने किरदार को लेकर हंसते हुए कहा कि मेरा किरदार शरीफों वाला है, जिसे रानी चटर्जी कंट्रोल करती हैं। फिल्म सही मायने में जबरदस्त है। दर्शकों को मैं कहना चाहूंगा कि वे जरूर फिल्म ‘लेडी सिंघम’ देखें।
आपको बता दें कि विकास प्रोडक्शन प्रस्तुत भोजपुरी फ़िल्म ‘लेडी सिंघम’ के निर्माता सरला एस सरोगी व राहुल शर्मा और निर्देशक दिलीप गुलाटी हैं। फिल्म में शक्ति कपूर, रानी चटर्जी, गौरव झा, अंशुमान राजपूत, सागर पांडे, रमजान, दिनेश शर्मा, सोनिया त्रिवेदी, शरद राज सिंह, आरती निगम, कौशलेंद्र श्रीवास्तव, रविंद्र नाथ गुप्ता, दिनेश यादव और शिव श्रीवास्तव भी मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। फिल्म में गीत – संगीत एस कुमार ने दिया है। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। डीओपी हेमंत श्रीवास्तव, आर्ट रविंद्र गुप्ता, एक्शन हीरा यादव, कोरियोग्राफी पप्पू खन्ना का है।
२४ जनवरी को रिलीज होगी मिशन पाकिस्तान
एक्शन मोड में नजर आयेंगे प्रिंस सिंह राजपूत
जब साल की शुरुआत ही किसी नये सब्जेक्ट पर बनी चर्चित फिल्म के रिलीज से हो तो ट्रेड में उस फिल्म को लेकर गर्माहट हो ही जाती है। बिहार और झारखंड में इस साल २०२० की पहली भोजपुरी फिल्म मिशन पाकिस्तान गणतंत्र दिवस के अवसर पर २४ जनवरी को रिलीज होने जारही है। फिल्म आपको जबरदस्त फन देनेवाली है। हाल ही में आए फिल्म के ट्रेलर ने साफ कर दिया है कि फिल्म की कहानी एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज लेकर आ रही है, वहीं अब फिल्म के नायक प्रिसं सिंह राजपूत ने फिल्म से जुड़ी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में वे बिल्कुल प्रभास के लुक में एक्शन मोड मे ंदिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म को प्रस्तुत किया है गदर और पाकिस्तान में जयश्रीराम जैसी चर्चित फिल्म बनाने वाले दबंग निर्माता के रुप में चर्चित भुपेन्द्र विजय सिंह ने जबकि निमार्ता हैं मनप्रीत सिंह।
नानक प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म में एक्शन स्टार प्रिंस सिंह राजपूत और ग्लैमर डॉल रुपा सिंह के साथ ही श्रेया मिश्रा, रितिका शर्मा, सोनिया मिश्रा,उमेश सिंह, ब्रिजेश त्रिपाठी, अनिल यादव, राकेश पुजारा, रमजान शाह, अनुप लोटा, अर्जून यादव, सीमा सिंह, पुष्पा शुक्ला और अशोक शाह की मुख्य भुमिका है। इस भोजपुरी फिल्म को निर्देशित किया है रमाकांत प्रसाद ने। इस फिल्म मिशन पाकिस्तान को लेकर भुपेन्द्र विजय सिंह कहते हैं यह फिल्म लोेगों को काफी पसंद आयेगी। मिशन पाकिस्तान में काफी नवीनता है और दृष्य संरचना ऐसी है जो आपने पहले कभी नहीं देखी होगी। इस फिल्म के नायक प्रिंस सिंह राजपूत कहते हैं मिशन पाकिस्तान की कहानी जब निर्देशक रमाकांत प्रसाद से सुना तो मैं काफी रोमांचक हो गया। इस फिल्म में मेरे खाते में सिर्फ एक्शन सीन ही नहीं आये हैं बल्की एक बेहतर कहानी भी कैप्चर की गयी है। फिल्म के निर्माता मनप्रीत सिंह कहते हैं मिशन पाकिस्तान मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस फिल्म में प्रिंस सिंह राजपूत ने कमाल का काम किया है। मिशन पाकिस्तान की शुटिंग उत्तर प्रदेश के रमणीय लोकेशनों के साथ साथ अमेठी में बने भव्य शौर्य फार्म में की गयी है। तो आईये इस गणतंत्र दिवस पर परिवार के साथ बैठकर देखें भोजपुरी फिल्म मिशन पाकिस्तान बिहार और झारखंड के नजदीकी सिनेमाघरो में।
भोजपुरी फिल्म ‘सरफ़रोश’ की शूटिंग कम्पलीट।
भोजपुरी में भी अब लीक से हटकर फिल्में बनने लगी हैं वरना इस भाषा की अधिकतर फिल्मों में वही एक्शन, मारपीट, दस 12 गाने, बोल्ड दृश्य देखने को मिलते हैं मगर बिहार के रहने वाली महिला निर्माता शुभा सिंह मुबारकबाद की हकदार हैं जिन्होंने भोजपुरी में देशभक्ति के जज्बे से भरी फिल्म “सरफरोश” बनाने की हिम्मत जुटाई है उन्होंने इस फिल्म को देश के लिए समर्पित किया है.
इस भोजपुरी फिल्म की शूटिंग सोनभद्र उत्तर प्रदेश में शूटिंग कम्पलीट की गई । आयुषी सिने एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म की निर्माता शुभा सिंह, निर्देशक मंजुल ठाकुर, लेखक अरविंद तिवारी हैं जबकि इस फिल्म में रितेश पाण्डेय, प्रवेश लाल यादव यामिनी सिंह ,दीपक भाटिया,नीरज शर्मा ,आयुषी सिंह,सोनू पांडेय,पंकज मेहताब,संगीत सिंह इत्यादि। नजर आयेंगे. फिल्म का संगीत ओम झा ने दिया है.वंही गीतकार कवि प्यारे लाल ,सुमित सिंह चंद्रवंशी,इत्यादि है।
सरफरोश फिल्म के नाम से ही पता चलता है कि इस फिल्म में देश और देशभक्ति की बातें होंगी. निर्देशक मंजुल ठाकुर के अनुसार इस फिल्म में बेहद खतरनाक स्टंट है. भोजपुरी फिल्म की ऑडियंस के लिए यह फिल्म एक अलग अनुभव होगा. फिल्म की निर्माता शुभा सिंह का कहना है कि इस फिल्म का म्यूज़िक भी इसका प्लस पॉइंट होगा जिसमे देश भक्ति गाने सुनने और देखने को मिलेंगे. ।
‘सरफ़रोश’ शब्द सुनते ही आपके दिल में सरफरोशी की तमन्ना जाग जाएगी और देश के लिए कुछ करने की भावना पैदा होती है. इसलिए इस फिल्म को लेकर भोजपुरिया दर्शकों में अभी से उत्सुकता जगी हुई है। फिल्म की पूरी टीम इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित है।जबकि फ़िल्म की प्रचार प्रसार पब्लिश मीडिया एजेंसी के टीम कर रही है।
Recent Comments